दोसा !!!!

हमारे स्टाइल मे दोसा नोश फरमाइये
विस्तृत जानकारी के लिये सभी पोस्ट खोल कर कमेन्ट मे अवश्य देखियेगा धन्यवाद 🙏🙏
आज हमने दोसे का स्वाद बढ़ाने के लिये तीन तरह की चटनियाँ और साँभर बनाई है बहुत से लोग जो आलू से परहेज़ करने की वजह से दोसा नही खाना चाहते है उनके लिये मिली जुली सब्ज़ियों वाला दोसा बनाया है और बाकी सभी के लिये आलू मे सब्ज़ियाँ मिला कर दोसे की भरावन तैयार की है
साँभर हमने घर मे बनाये साँभर मसाले से तैयार की है साँभर मसाला हमने कुछ समय पहले तैयार किया था इसके विषय में पोस्ट पहले ही डाल चुके है और तीन तरह की चटनियों मे दही की चटनी मे हमने भुने चने से मसाला तैयार कर के हरीधनिया के साथ पीस कर दही मे मिला कर चटनी तैयार की है
टमाटर की चटनी को हमने टमाटर के साथ हराधनिया नमक मिर्च,अदरक व थोड़ा इमली के गूदे के साथ हल्की सी चीनी की मिठास मिला कर सब एक साथ पीस कर तैयार की है
तीसरी चटनी हमने सूखी गरी और मूँगफली दाने के साथ हरी मिर्च व नमक मिला कर पाणी डाल कर पीसी गयी है
और तीनों चटनियों को बाद मे गर्म तेल मे हीँग व राई भून कर छौक लगाई है
साँभर मसाला
यूँ तो बाजार मे बना बनाया साँभर मसाला मिलता है पर घर मे बने ताज़े पिसे मसाले की खुशबू ही अलग होती है और कभी कभी साँभर खाने का मन होता है और मसाला घर में नही होता एसे में घर में ही रखे मसालों से स्वादिषट व सुगन्ध से भरपूर साँभर मसाला आसान तरीके से घर में ही बनाये
पहले के समय मे हर चीज बाजार मे रेडीमेड नही आती थी तब माँ घर मे ही यह मसाला तैयार कर लेती थी माँ की ही विधि से हमने यह मसाला तैयार किया है मसाला पिसते ही नाक मे साँभर की खुशबू भरने लगती है
विधि व सामग्री
चने की दाल एक कटोरी ,धुली उड़द की दाल पौन कटोरी , मेथी दाना एक चाय का चम्मच , साबुत लालमिर्च छ: सात या अपने हिसाब से ,हीँग अपने हिसाब से ,बड़ी इलाइची चार से पाँच ,कालीमिर्च एक चाय का चम्मच ,लौंग आधी चाय का चम्मच और हल्दी एच्छिक है और एक से दो चम्मच के बीच मे सरसो का तेल और कुछ करीपत्तिया
सबसे पहले दोनो दालों को बीन कर पानी से धो ले अब कढाई मे तेल गर्म करे हीग मेथी और साबित लालमिर्च का तड़का दे कर पहले चने की दाल डाल कर भूने थोडी देर भूनने के बाद उड़द की दाल और बाकी सभी मसाले डाल कर भून कर ठंडा करके पीस कर साँभर मसाला पाउडर बनाये
हम यह मसाला बनाते समय हल्दी नही डालते इससे यह फ़ायदा होता है कि इसी मसाले को नारियल के साथ पीस कर स्वादिष्ट चटनी बन जाती है और दोसा बनाते समय आलुओं पर डाल कर स्वादिष्ट भरावन सामग्री भी बन जाती है
इरा जौहरी
साँभर मसाला
यूँ तो बाजार मे बना बनाया साँभर मसाला मिलता है पर घर मे बने ताज़े पिसे मसाले की खुशबू ही अलग होती है और कभी कभी साँभर खाने का मन होता है ओवर मसाला घर मे नही होता एसे मे घर मे ही रखे मसालों से स्वादिषट व सुगन्ध से भरपूर साँभर मसाला आसान तरीके से घर मे ही बनाये
पहले के समय मे हर चीज बाजार मे रेडीमेड नही आती थी तब माँ घर मे ही यह मसाला तैयार कर लेती थी माँ री ही विधि से हमने यह मसाला तैयार किया है मसाला पिसते ही नाक मे साँभर की खुशबू भरने लगती है
विधि व सामग्री
चने की दाल एक कटोरी ,धुली उड़द की दाल पौन कटोरी , मेथी दाना एक चाय का चम्मच , साबुत लालमिर्च छ: सात या अपने हिसाब से ,हीँग अपने हिसाब से ,बड़ी इलाइची चार से पाँच ,कालीमिर्च एक चाय का चम्मच ,लौंग आधी चाय का चम्मच और हल्दी एच्छिक है और एक से दो चम्मच के बीच मे सरसो का तेल और कुछ करीपत्तिया
सबसे पहले दोनो दालों को बीन कर पानी से धो ले अब कढाई मे तेल गर्म करे हीग मेथी और साबित लालमिर्च का तड़का दे कर पहले चने की दाल डाल कर भूने थोडी देर भूनने के बाद उड़द की दाल और बाकी सभी मसाले डाल कर भून कर ठंडा करके पीस कर साँभर मसाला पाउडर बनाये
हम यह मसाला बनाते समय हल्दी नही डालते इससे यह फ़ायदा होता है कि इसी मसाले को नारियल के साथ पीस कर स्वादिष्ट चटनी बन जाती है और दोसा बनाते समय आलुओं पर डाल कर स्वादिष्ट भरावन सामग्री भी बन जाती है
इरा जौहरी

दोसा बनाने की विधि
दोसा बनाने के लिये हमने तीन भाग चावल और एक भाग उड़द की दाल ले कर पानी मे आठ घंटे के लिये भिगो दी और फिर साफ पानी से कई बार अच्छी तरह धो कर पीस कर पुन: करीब उतने ही समय ढक कर रख दी जिससे अच्छी तरह खमीर उठ कर सामग्री फूल कर बढिया हो जाये
खमीर उठी फूली हुई सामग्री से दोसा या इडली बनाने पर बढिया बनता है