खस्ता कचौड़ी
खस्ता कचौड़ी !!!!!
खस्ता बनाने से पहले उड़द की दाल चार पाँच घंटे पानी मे भिगो कर फुला कर पीस ले गर्मतेल मे हीग जीरे का तड़का दे कर पिसी दाल सौफ धनिया मिर्च गरम मसाला और नमक डाल कर अच्छी तरह भूने
मैदा मे नमक व मोयन डाल कर पानी के साथ संख्त आटा गुँध कर सिल पर रख कर बटने से थोड़ा कूट दे इससे खस्ता वाक़ई मे खस्ता बनेगी
खस्ता बनाते समय एक छोटी कटोरी मे पानी लेकर उसमे जरा सी हीग घोल ले
मैदे से लोई बना कर अंगूठे से दबाये और वहाँ हींग वाला पानी लगाये और भुनी दाल भर कर फिर लोई बन्द करके हल्के हाथो से दबा दे
तेज़ आँच पर भरे घी मे खस्ते डाल कर धीमी ऑच मे खस्ते तले
चटनी ,चटपटे आलू ,छोले या मटर की चाट संग ज़ायक़े का आनन्द ले
इरा जौहरी
छिल्के वाली उड़द की दाल भिगो कर पीसी गयी
गर्म तेल मे हीँग जीरे मिर्च से छौक कर गरममसाला लनमक मिला कर भूने
मोयन डाल कर नमकीन मैदा कम पानी मे कड़ी मगर गूथ कर मुलायम करे


