लौकी दो प्याजा व टमाटर का मस्त पुलाव !!!

लौकी दो प्याजा व टमाटर का मस्त पुलाव आज रात के भोजन मे आप सबके लिये हाजिर है 🍛🍛🍛🍛
दोनो ही चीजे एक ही विधि से बनाई है जो बनाने मे बहुत आसान है
लौकी दो प्याजा !!!!
गर्म तेल मे कटा प्याज हरी मिर्च डाल कर उसपर लौकी के कटे टुकड़े भी डाल दे नमक भी डाल दे बिल्कुल भी चलाये नही और ढक कर धीमी ऑच पर रख दे थोड़ी देर मे नीचे का प्याज भुन जायेगा और लौकी गल जायेगी और लौकी पानी भी छोड़ देगी अब ऑच तेज करके सब भूनकर लौकी दो प्याजा बनाये हरीधनिया से सजाये
टमाटरी पुलाव !!!!
कढाई मे गर्म तेल मे कटा प्याज हरीमिर्च डाले उस पर कटे टमाटर डाले और फिर पके ठंडे (बचे ) चावलो को डाल कर उस पर नमक छिड़क कर (ठंडे चावलो मे यदि गाँठे पड़ी हो तो वह फोड़ दे ) ढक कर कुछ देर के लिये धीमी ऑच पर रख दे थोड़ी देर मे प्याज हल्का भुन जायेगा और टमाटर गल जायेगा सब मिला कर चला दे और हल्का भून ले हरी धनिया से सजा कर पेश करे टमाटरी पुलाव तैयार है
है ना दोनो एक ही विधि से बने

इरा जौहरी

Www.irajohri.com