लौकी बड़ी दो प्याजा
लौकी बड़ी दो प्याज़ा !!!
सिरकेके प्याज और नये आम के अचार के साथ
रोटी या पराठे और चावल जो चाहे साथ मे खाइये
विधि
लौकी छील कर बड़े टुकड़ो मे काटे और बड़ियो को तोड़ ले जिससे अन्दर तक भुन जाये प्याज के छोटे छोटे गट्ठे छील कर साबुत ही रखे
हल्दी धनिया मिर्च प्याज लहसन अदरक नमक पीस कर मसाला तैयार कर ले
गर्म तेल मे सबसे पहले बड़ी डाले भूने और फिर प्याज व लौकी डाल कर थोड़ा भूने ऊपर से पिसा मसाला डाल कर चलाफिरा कर हल्का पानी का छिट्टा देते हुये धीमी ऑच पर भूने और फिर पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये और पकने पर गरम मसाला ऊपर से बुरके
इरा जौहरी






