कच्चे आम का स्वादिष्ट अचार
आम का अचार !!!!
हर दिल अज़ीज़ छोटे टुकड़े वाला छाया मे ही तैयार होने वाला आम का अचार आजकल बाज़ार मे जो आम आ रहे है उनकी गुठली कड़ी नही है आसानी से चाकू से ही कट जाती है छोटे टुकड़े वाला अचार डालना हो तो अभी ही डाल ले अचार के लिये रामकोला आम बढिया होता है पर देशी आम का भी स्वाद अच्छा आता है
काबुली चने का अचार !!
काबुली चने धो कर साफ कर के पानी सुखा कर इसी तेल वाले अचार मे दबा दे कुछ दिनो मे चने खट्टे हो जायेगे
इरा जौहरी


