मौसमी अचार !!!! बनाने का आसान तरीक़ा
मौसमी अचार !!!!
कोई भी अचार बनाना हो घर मे अलग अलग शीशियों मे राई ,मोटी सौफ , मेथी , हीग पीस कर रखे हल्दी नमक तो होता ही है पिसा हुआ तो जब और जो भी मौसमी अचार बनाना हो अचार के अनुरूप चींजे मिलाये और ताज़ा अचार बना कर नये नये ज़ायक़े का मजा ले
आम के साथ भिन्डी ककड़ी या जो सब्ज़ियाँ कच्ची खाई जा सकती है कच्ची और जो पका कर खाई जाती है भपा कर सभी मसाले सरसो के तेल मे मिला कर अचार बनाये
झटपट अचार बनाने का तरीक़ा
ऐसा है अलग अलग शीशियों मे राई सौफ मेथी पीस कर रखा करिये। हल्दी नमक हीग तो होता ही है तो जब जो भी अचार डालना हो अचार के अनुसार भाप मे पका कर फिर धूप मे पानी सुखा कर या फ्राई करके पका कर और पानी सुखा कर या फिर कच्चा ही ही डालना हो बस झट से सब्जी काटिये और जैसे बनाना हो उसके अनुरूप तैयार करिये मसाला तेल के साथ मिलाइये और अचार तैयार है कलौजी जिस अचार मे डालनी हो तो वह भी डाल दीजिये


