सूखा कटहल मसालेदार
कायस्थो की पारम्परिक विधि से बना सूखा मसालेदार छोटे कोये वाला कटहल
आज हमने छोटे कोये यानी बीज वाला कटहल सूखी सब्जी बनाने के लिये लिया है छोटे बीज वाले कटहल के बीज मुलायम होते है और उसमे बीच मे कड़ा छिल्का भी नहीं होता है हमवे करीब आधा किलो कटहल लिया है और कटहल चूँकि अधिक मसाले मे बढिया बनता है तो चार मध्यम आकार के प्याज कुछ कलियाँ लहसुन की ली दोनो को मिक्सी में पीस कर हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला और नमक मिला कर पिसा मसाला तैयार करे
सबसे पहले कुकर में तेल डाल कर गर्म करे और पिसा मसाला डाल कर धीमी और मध्यम आँच पर भूने कटहल को छोटे चौकोर टुकड़ो मे काट ले कटहल काटते समय चाकूधारी हाथो पर तेल लगा ले इससे कटहल का दूध हाथ व चाकू पर नहीं चिपकेगा मसाला भुनने पर कटहल के टुकड़ो को भुने मसाले मे ही डाले और पानी के छिट्टे देते हुये सब धीमी आँच पर ढक कर भूनते हुये पकाये इतने कटहल को भून कर पकाने लगभग एक कटोरी पानी लग जायेगा जब लगे कि कटहल अच्छी तरह भुन गया है बचा पानी डाल कर चला कर कुकर का ढक्कन लगा दे और जब सीटी आने को हो तभी गैस धीमी कर दे और कुछ समय धीमी आँच पर रखने के बाद गैस बन्द कर दे कुकर खुलने के बाद यदि कटहल गीला लगे तो पका कर पानी सुखा कर भून ले
कायस्थो के भोजन की खासियत यह होती है कि वो धीमी आँच पर भून भून कर भोजन पकाते है इस प्रकार का कटहल पकाते समय यानी भूनते समय ठंडे पराठे या रोटी के साथ भी बहुत बढिया लगता है
इरा जौहरी
बाजार से कच्चा कटहल देख कर लाइये उसमे पीलापन ना हो अगर फौरन ना बनाना हो तो भाप मे पका कर या फ्राई करके फ्रिज मे रखे हफ़्ते भर खराब नही होगा और यदि लगे कि सब्जी अच्छी नही लगेगी तो उसको उबाल कर कड़े बीजो का छिल्का निकाल कर मिक्सी मे पीस ले और थोड़े से बेसन के साथ हीग नमक मिर्च गरममसाला मिला कर गोलियाँ बना कर कोफ्ते या चटपटी बाल्स बनाये या फिर गोलियों को चपटा करके कबाब बना कर तवे पर सेक ले और चटनी के साथ खाये
इरा जौहरी

कटहल और पिसा मसाला
मसाला भून कर कटहल मिला कर भूने




