केले के विभिन्न व्यन्जन
केले के विभिन्न स्वाद !!!!!
कच्चेकेले को छील कर काट कर मेथी का तड़का दे कर मसाले के साथ पका कर सब्जी बनाई जा सकती है
कच्चे केले को उबाल कर छील कर मैश करके बेसन के साथ हीग और सारा मसाला मिला कर तल कर कोफ्ते और तवे पर चिकनाई लगा कर कबाब बनाये जा सकते है सीक पर लगा कर कोयले की ऑच पर सेक कर सीक कबाब बनाये जा सकते है
कच्चे केले को छील कर कद्दू कस से कस कर पानी डाल कर भाप मे पका कर पिसी इलाइची से छौक कर भून कर दूधयमे मिला कर पका कर खीर खोये मे मिला कर हलुआ और ठंडा कर के जमा कर बर्फी और दही मे मिल कर रायता बनाया जा सकता है
केले मे आरारोट मिला कर बड़े बना कर तल कर दही मे मिला कर दही बड़े बनाये
कच्चे केले को पतला काट कर बेसन मे डुबो कर तल कर पकौड़ी बनाये
कच्चे केले को चिप्सकटर से चिप्स निकाल कर तल कर केले के चिप्स बनाये
पके केले को काट कर दही मे मिला कर मनचाही मिंठास मिला कर स्वाद का
नज़ारा ले
और दूध मे डाल कर मनाई मिठास मिलाकर दूध केले का आनन्द ले
पके केले को मिक्सी मे फेट कर गूदे को दूध के साथ मिला कर मन चाही मिठास के साथ बनाना शेक बनाये
गाढ़े बनाना शेक को कुछ कटे हुये टुकड़ो के साथ फ्रीजर मे जमा कर बनाना आइसक्रीम या कुल्फी बनाये
पके केले को म सल कर आटे मे मिला कर हल्की मिठास मिला कर पुये बनाये
इरा जौहरी



