बैगन से बनाये मजेदार चटपटी बैंगनी
बैंगनी !!!
बैगन से बनाये मजेदार चटपटी मस्त बैंगनी
हमारे बड़े बेटे को इस मौसम की सब्ज़ियों मे बैगन बहुत पसन्द है और रोज अलग अलग तरह से बना बैगन ही खाना चाहता है आज हमने बैगन से बैंगनी बनाई है वैसे तो इसे पकौड़ी की तरह तल कर भी बनाया जा सकता है पर हमने कम चिकनाई मे तवे पर ही करछुली से दबा कर सेंक कर बनाई है बैंगनी को चाहे पकौड़ीकी तरह एसे ही स्वाद ले कर खाइये या फिर पराठे के साथ लगा कर पराँठा रोल बनाकर आनन्द लीजिये या फिर इमली की चटनी संग चटपटी चाट का मजा लीजिये हमने स्वाद के लिये भुने चने की इमली का रस डाल कर बनी चटनी भी डाली है
विधि
सबसेपहले बैगन को पतला पतला चिप्स की तरह काट कर पानी भरे बर्तन मे डाल दे फिर उस पर बेसन नमक मिर्च हल्दी धनिया गरममसाला डाले पानी के छीटेदेते हुये सब आपस मे मिलाये कटा हरा धनिया भी डाले तवे पर बीच मे थोड़ा तेल डाले गर्म करे और सब एक एक करके बीच मे डालते हुये किनारे करते हुये तवे पर मध्यम आँच पर करछुली से दबा दबा कर सेंके
इरा जौहरी
सबसेपहले बैगन को पतला पतला चिप्स की तरह काट कर पानी भरे बर्तन मे डाल दे
फैली थाली मे बैंगन को फैला कर प्याज मिर्च भी उसके अनुरूप काट ले
फिर उस पर बेसन नमक मिर्च हल्दी धनिया गरममसाला डाले
पानी के छीटेदेते हुये सब आपस मे मिलाये
कटा हरा धनिया भी डाले
तवे पर बीच मे थोड़ा तेल डाले गर्म करे और सब एक एक करके बीच मे डालते हुये किनारे करते हुये तवे पर मध्यम आँच पर
करछुली से दबा कर सेके




