बेसन के केसरिया लड्डू
बेसन के केसरिया लड्डू !!!

देशी घी मे बने बेसन के केसरिया लड्डू !!!
बेसन के लड्डू मुझे बहुत प्रिय है बहुत दिनो खाने का मन कर रहा था सोचा क्यों ना ख़ुद बनाये जायें और मन भर के खाये जाये बचपन मे जब माँ और ताई लड्डू बनाती थी तो कभी गिनते नहीं थे बस मन भर कर खाते थे खाये बहुत है और माँ के साथ मे बनाये भी बहुत है पर अकेले बनाने की हिम्मत नही हो रही थी पर फोन के द्वारा ही माँ के दिशानिर्देशों के अनुसार आख़िर लड्डू बना ही लिये और सबसे पहले माँ के पास भेज भी दिये जिससे पता चल जाये कि कैसे बने है और जब माँ ने पास कर दिया तब जा कर राहत मिली और फिर आराम से बाकी लड्डू बाद मे बना कर आप लोगो के लिये पोस्ट कर रही हूँ
कहावत तो सुनी ही होगी देशीघी के लड्डू तो टेढ़े मेढ़े भी स्वादिष्ट लगते है वाक़ई मे लड्डू एसे बने है कि मुँह मे जाते ही घुल जाये बहुत ही स्वादिष्ट बने है मुझे ख़ुद यक़ीन नही हो रहा था कि हम भी बना सकते है पर माँ ने हमे बहुत ही आसान और आराम से बनाने वाली विधि बताई होता क्या है कि जब हम किसी को विधि बताते है तो एक सीधे सादे तरीके से बता देते है पर जब बनाने वाला उसे बनाता है तो कई मुश्किलें आती है उनकी भी माँ ने आसान सुलझने बताई वैसे तो बताने के लिये लड्डू बनाने की विधि बहुत ही आसान है हमने लड्डू का बूरा भी ख़ुद ही बनाया है और बहुत आराम से ये लड्डू बनाये है घर मे चीनी का बूरा बना कर जो लड्डू बनाये जाते है उसमे बेसन मे कितना भी घी पड़ा हो सब बूरा सोख लेता है और लड्डू खस्ता मुलायम बनते है उनमे ऊपर से बिल्कुल भी घी दिखा ई नही पड़ता
बेसन का लड्डू
बेसन ,चीनी ,देशी घी तीनों को समान मात्रा मे ले
विधि
कढाई मे बेसन डाल कर धीमी आँच पर भूने जब खुशबू आने लगे तब भुना समझना चाहिये भुने बेसन मे समान मात्रा मे देशी घी मिलाये इस तरह से घी मिलाने से बेसन भूनते समय बेसन मे गाँठे नही पड़ती और घी ज्यादा उतर कर आता है इसी मे पिसी इलाइची मिलाना चाहे तो वह भी मिला सकते है बेसन भुनने के बाद हल्का सुनहरा हो जाये तब उसे सही भुना समझना चाहिये गैस बन्द करने के बाद भी कुछ देर तक लगातार चलाते रहना चाहिए अब दूसरी तरफ दूसरी कढाई गैस पर चढ़ाये वह लोहे की हो तो बेहतर एसा माँ ने कहा था तो हमने लोहे की ही कढाई मे बूरा बनाया चीनी पानी मे डूब जाये इतना पानी डाल कर तेज़ ऑंच पर चीनी को पकाते हुये तीन तार की गाढी चाशनी बनाये और फिर चाशनी का बूरे की तरह प्रयोग करे यानी चाशनी मे जब बड़े बड़े सफेद बुलबुले उठने लगे तब गैस बन्द कर दे और देशी घी मे भुने बेसन को चाशनी मे डाल कर तेज़ी से चलाये बेसन मे जो घी तैरता दिख रहा था चाशनी या बूरे के साथ मिलते ही सब ग़ायब हो जायेगा भुरभुरा बेसन तैयार हो जायेगा अब इस तैयार गरमगरमसामग्री से हाथो से मसल कर लड्डू बनाये
केसरिया लड़ू बनाने के लिये थोड़े से गुनगुने दूध मे केसर के कुछ धागे डाल दे चाशनी बनाते समय पकने पर यह उसमे डाल दे यदि यह ना डालना चाहे तो पकी तैयार चाशनी मे कुछ पानी के छिट्टे मार दे इससे दानेदार बूरा तैयार होगा
बस अक्सर यहीँ पर आ कर गाड़ी फँस जाती है तो इसका भी बहुत बढिया उपाय माँ ने बताया कि अगर गरम बेसन से लड्डू ना बनाना चाहे तो उसे ठंडा होने दे और जब मन करे मिक्सी के जार मे डाल कर चला ले और आराम से झटपट ठंडे बेसन से लड्डू बनाये
इरा जौहरी

ख़ाली कढाई मे सबसे पहले मध्यम आँच पर बेसन को भून ले
बराबर का देशी घी मिलाये
हल्का सुनहरा होने तक भूने
भुनने पर गैस बन्द करके भी लगा तार चलाते रहे
हमने भुने बेसन मे यूँ ही थोड़ी केसर मिला दी थी
अच्छी तरह घोटे
ठंडा होने दे
ठंडा होने पर जरा सा भुना बेसन चख कर देखे अगर कच्चा पन लगे तो थोड़ा और भून ले
लोही की कढाई मे बराबर की चीनी लेकर पानी मिला कर पका कर चाशनी ( बूरा ) बनाये
चाशनी पकने पर जब गाढी होती दिखे यानी बड़े बड़े बुलबुले नज़र आये
तभी
भुना सुनहरा बेसन
दूध मे पड़ी केसर को चाशनी मे मिलाये
और फिर चाशनी मे भुना बेसन मिलाये
गैस बन्द कर दे अच्छी तरह चलाते हुये मिलाये
बूरे मे बेसन मिलने पर बूरा सारी चिकनाई सोख लेता है और लड्डू खस्ता बनते है
आसानी से लड्डू बनाने के लिये
ठंडी सामग्री को मिक्सी के जार मे चला कर लड्डू बनाये





