भुने चने और प्याज के भरवाँ पराठे और भुने चने के सूखे आलू
भुने चने और प्याज के भरवाँ पराठे और भुने चने के सूखे आलू
आज नाश्ते मे भरवाँ पराठे खाने का मन था और सामने रखे भुने पिसे चने दिख गये जो साँभर मसाला बनाते समय भुने चने की चटनी के लिये हीग ,करीपत्ते , राई मेथी मिर्च के साथ पीसे थे बस झटपट उसमे नमक हरीमिर्च व प्याज मिला कर भरावन सामग्री तैयार करी और नमक मिले आटे मे भर कर भरवाँ पराठे तैयार कर लिये
इरा जौहरी
भुने चने के आलू
उबले आलुओ को छील कर फोड़ ले और थोडी सी चिकनाई मे जीरे मिर्च का तड़का देकर आलू डाले और चला फिरा कर यही भुने चने का मसाला डाले और नमक डाल कर भून कर कटी हरीधनिया रीमिर्च डाल कर आलू तैयार करें
इरा जौहरी



