छर्री आलू या नन्हे आलू
छर्री आलू !!!!!
छोटे छोटे नन्हें आलू छर्री आलू कहलाते है इन आलुओ का अलग ही स्वाद होता है इन्हे अच्छी तरह धो कर पानी मे ही काट कर फिर अच्छी तरह से धो कर चाहे लहसन मिर्च से छौक कर हराधनिया डाल कर स्वाद ले कर खाइये या कोँई भी साग मिला कर उस साग की ख़ुश्बू और साग का आनन्द उठाइये या फिर साबित ही चावल का आटा डाल कर चौरीठा बनाइये या फिर
इन्हे अच्छी तरह साबुत धो कर छिल्के समेत आग मे भून कर धनिये के नमक के साथ स्वाद का आनन्द लीजिये
इरा जौहरी

