पीठे की कद्दूकस की हुई लौकी
पीठे की लौकी
यह कई तरह से बनती है टुकड़ो मे काट कर या कद्दूकस से कस कर दोनो को बना े का तरीक़ा लगभग समान ही है
कद्दूकस करके बनाये पीठे की लौकी
कद्दूकस की हुंई लौकी को सबसे पहले भाप मे हल्की पका ले अब समस्त मसाले ( पिसा प्याज, लहसन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया, मिर्च )नमक व चावल का पीठा यानी पिसे चावल के साथ मिलाये और कढाई मे थोड़ा तेल डाल कर गर्म करे जीरे का तड़का दे कर सब मिली हुई लौकी डाल कर अच्छी तरह भून कर पीठे की लौकी तैयार करे
नोट पीठे की लौकी बनाते समय पीठा लगाते वक्त वह पानी डाल कर गीला कर ले जिससे वह फूल कर अच्छी तरह पक जाये इसके लिये लौकी से निकला पानी ही मिला देते है
इरा जौहरी





