कम चिकनाई मे बनी लहसुन अदरक वाली बैगन आलू की सूखी सब्जी
कम चिकनाई में बने लहसुन अदरक के बैंगन आलू !!!
नाश्ते मे पराँठे के साथ स्वाद के साथ खाये
अदरक लहसुन से छुकी बैगन आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और यह कम चिकनाई मे बन भी जाती है
विधि
सबसे पहले बैगन व आलू को टुकडो में काट कर पानी में डाल दे
लहसुन अदरक हरी मिर्च हरीधनिया टमाटर को काट लें
जरा से गर्म तेल मे कटा लहसन और अदरक डाल कर भूने और आलू बैगन डाल कर नमक मिला कर ढक कर धीमी आँच मे पकाये गलाये
गलने पर कटा टमाटर और हरी मिर्च मिला कर खुला ही गलाये पकाये और भूने और थोडा हरा धनिया हरीमिर्च मिला कर चला फिरा कर प्लेट मे निकाल कर कुछ कटी हरीधनिया और कद्दूकस की हुई अदरक ऊपर से मिलाये
इरा जौहरी





