कटहल का अचार
कटहल का अचार
कटहल का अचार में आम के अचार वाले मसाले ही पड़ते है कटहल का अचार डालने वाला मौसम आ गया है कुछ समय बाद पका कटहल आने लगेगा बसन्ती कटहल आने से पहले ही अचार डाल देना चाहिये
विधि
चाकू व हाथो मे तेल लगा कर कटहल को काटने से उसका चिपचिपा दूध चिपकता नहीं है कटहल को धो कर छिल्का निकाल कर काट कर नमक मिला कर दस मिनट के लिये कुकर मे रख दे नमक लगाने से कटहल पानी छोड़ देगा उसी पानी मे फिर धीमी आँच पर कुछ समय भाप मे पकाये और फिर खुले तसले में फैला कर ठंडा करे हाथों से छूकर देख ले कटहल गल जाना चाहिये पर बहुत ज्यादा नही
अब ठंडे कटहल पर हल्दी नमक डाल कर सरसों का तेल भी ऊपर से मिला कर धूप हो तो घंटे भर की घूप दिखा ले नहीं तो हवा लगाये एक दोदिन चला फिरा कर सभी मसाले मिला कर अचार को धूप दिखाये ध्यान रहे कटहल मे ऊपर तक तेल रहना चाहिये और अचार तैयार होने तक नित्य चलाना भी चाहिये
अचार का मसाला
नमक ,मिर्च ,हीँग ,मेंथी ,कलौंजी ,बनारसी राई ,मोटी सौंफ , सोंठ और हल्दी
इरा जौहरी
कटहल के अचार मे एक किलो कटहल मे पाव भर कच्चे आम का गूदा भी मिलाये
अचार तैयार होने पर जार मे बन्द करके रख दे
इरा जौहरी
यदि कभी लगे कि अचार खराब हो रहा है तो कढाई गर्म करे और उसमे अचार डाल कर गैस बन्द करके थोड़ा चला फिरा ले या फिर ढक्कन खोल कर धूप दिखाये





