मूँग की दाल की बड़ी और लौकी की रसीली सब्जी
देशी घी मे बनाई मूँग की दाल की बड़ी और लौकी मिला कर स्वादिष्ट रसीली सब्जी !!!!!
ये मूँग की दाल की बड़िया कुछ दिन पहले ही बनाई थी जब है सब्जी बनाने चले तो लौकी का नाम सुन कर हमे कहा गया कि क्या फिर से लौकी पर हमने भी कहा बनानी तो लौकी ही है तो लौकी मे बड़िया मिला दी इससे लौकी भी स्वादिषट हो गयी और हमने इसे देशी घी मे हल्के मसाले के साथ बना कर स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक भी बना दिया यह हमने अपनी सासूमाँ की विधि से बनाई है इस विधि से कम चिकनाई मे भी सब्जी बढिया बन जाती है
इरा जौहरी
मूँगदाल बड़ी व लौकी की सब्जी !!
देशी घी मे सबसे पहले बड़ियो को भूने फिर थोड़ा पानी डाल कर पिसा मसाला ( प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक ) डाले भूने कटा टमाटर व लौकी भी डाल कर ढक कर भूने व पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये और पकने पर थोड़ा गरममसाला व हराधनिया मिलाये






