गाजर का मुरब्बा !!!!
Ira Johri गाजर का मुरब्बा
मुरब्बा बनाने के लिये छोटी और मुलायम गाजर बढिया रहती है मैने ऊपर के मोटे हिस्से से हलुआ व अचार तथानीचे केपतले हिस्से से मुरब्बा बनाया है
गाजर को काटे से गोद कर फिटकरी मिले पानी मे दो घंटे के लिये डुबो दे
बराबर की चीनी ले कर इतना पानी डाले जितने मे चीनी डूब जाये ऑच पर चढ़ा कर पकने के लिये रखे चीनी घुलने पर गोदी हुई गाजर मिला कर पकाये गाजर पकने और चाशनी गाढ़ी होने पर एक किलो चीनी पर चार नीबुओ का रस मिला दे रस मिलाने के बाद ज़्यादा पकाये नही मुरब्बा तैयार है चाहे तो ऊपर से चाँदी का बरक लगाये
इरा जौहरी





