भपौरी
भपौरी !!!!
भाप मे बनायें मूँग की दाल से स्वादिष्ट भपौरी और फिर भपौरी की सब्जी चावल व रोटी संग प्रेम पूर्वक खाये
आज दोपहर के भोजन मे हमने भपौरी बनाई जो स्वास्थ्य की दृष्टि से हल्की और कम चिकणाई मे बनाई हुआ यूँ कि समझ मे नहीं आ रहा था कि क्या खाना बनाये तो बस यूँ ही थोड़ी मूँग की दाल पानी मे भिगो दी कि हल्की फुल्की दाल बन जायेगी साथ मे रोटी और चावल भी फिर सोचा साथमे सब्जी क्या बस फिर दिमाग घूम गया फूली हुई दाल को धो कर हीग नमक डाल कर मिक्सी मे पीस कर भाप मे भपौड़ियाँ बना ली और कम चिकनाई मे स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर ली
कभी थोड़ी मात्रा में भी बनानी हो तो यह सब्जी झटपट भी बनाई जा सकती है
विधि
चार पाँच घंटे भीगी फूली मूँग की दाल को हीग नमक डाल कर पीस कर अच्छी तरह फेंट ले अब कढाई मे पानी डाले उसपर चिकनाई लगा कर चलनी रखे गैस जला कर मध्यम आँच पर रखे और उस चलनी पर मुँगौड़ी की तरह भपौरियाँ तोड़ दे और ढक कर धीमी आँच पर पकाये और पकने पर हल्की गरम ही छुड़ा ले
अब कढाई का पानी फेक दे और साफ कढाई मे तेल डाल कर हीग जीरे का तडका लगा कर पिसा मसाला ( प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च ) डाल कर भून कर हल्का पानी डाले और साथ मे भपौरियो को भी डाल कर भून कर पानी डाल कर रसा लगा कर फिर धीमी आँच पर रझाकर पकाकर सब्जी बनाये
और थोड़े से देशीघी मे गरममसाला डाल कर भून कर ऊपर से छौंक लगाये
कटी हरीधनिया से भी सजाये
इरा जौहरी
सबसे पहले पानी मे भीगी फूली मूँग की दाल को हीँग नमक डाल कर पीस ले
कढाई मे पानी डाले गर्म करे
कढाई पर चलनी रखे
हाथ से या पॉलीथिन का कोन बना कर छोटी छोटी भपौरिया तोड़े बड़ीहोने पर पकने पर काट कर छोटी भी कर सकते है
जार मे पानी डाल कर सारी दाल निकाल ले यह रसा लगाते समय प्रयोग में लाये
भपौरियो को ढक कर भाप मे पकाये

हीँग जीरे से तड़का दे कर पिसा मसाला भून कर भपौरियो को भी डाल कर भूने






