घर मे खाने वाले रोजमर्रा के चावल से बनाया खङे गरम मसाले का पुलाव व नमकीन दही

घर मे खाने वाले रोजमर्रा के चावल से बनाया खङे गरम मसाले का पुलाव व नमकीन दही

घर मे हमेशा बासमती चावल ही हो यह ज़रूरी तो नही पर मन तो मन ही है मन कर गया कि खड़े गरममसाले का पुलाव खाना है तो बस जो चावल रोज़मर्रा के घर मे रखे थे उन्हीं से खड़े गरममसाले का पुलाव बना लिया

दरअसल चावल कोई भी हो पुलाव खिला खिला बने तभी अच्छा लगता है और खिला खिला पुलाव बनाने के लिये चावलों को पुलाव बनाने से कम से कम आधा घंटा पहले बीन धो कर साफ पानी  मे भिगो दे इससे पुलाव बनाते समय चावल खिला खिला रहेगा

विधि

सबसे पहले गर्म देशी घी मे खड़ा गरममसाला (लौंग ,बड़ी व छोटी इलाइची ,जावित्री, कालीमिर्च ,लालमिर्च ,जीरा और तेजपत्ता) डाल कर भून कर भीगेचावसो को पानी से निकाल कर डाले और नमक मिला कर अच्छी तरह भूने और पाणि डाल कर पका कर पुलाव बनाये

इरा जौहरी

नमकीन दही के लिये

दही मे भुना पिसा जीरा पिसी मिर्च व नमक मिलाये

 

    खड़ा गरममसाला

लौंग बड़ी व छोटी इलाइची जावित्री कालीमिर्च लालमिर्च जीरा और तेजपत्ता

गरममसाले का पुलाव !!!!!