ब्रेड की दही गुझिया Bread’s dahi Gujhiya
ब्रेड की दही गुझिया
बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक कोई घर आ जाये तो झटपट बनाये ब्रेड की दही गुझिया ब्रेड की दही गुझिया बनाने की विधि
सबसे पहले ब्रेड को गिलास की मदद से गोलाकार काट ले
जो मेवे ब्रेड की गुझिया मे भरने हो काट ले हराधनिया हरीमिर्च अदरक भी काट कर सब मिला कर भरावन सामग्री तैयार करे
ब्रेड को पानी से हल्का गीला करे बीच मे भरावन सामग्री रखे मोड़े किनारों पर दबाव दे कर बन्द करे डीप फ्राई करे जब खानी हो थोड़ा पहले थोड़े दूध मे भिगो कर गाढा दही ऊपर से डाल कर नमक मिर्च दही मसाला चटनी आदि डाल कर खाये
इरा जौहरी


सबको बारीक काट कर आपस मे मिला ले
डबलरोटी पर गिलास रख कर गोलाकार काट ले
ब्रेड को पानी से हल्का गीला करके भरावन सामग्री रखे
मोड़े और किनारों पर दबाब दे कर बन्द करे
मध्यम आँच पर तले
थोड़ा दूध डालने के बाद गाढा दही डाले


