रसीला आलू बैगन टमाटर rasila Aalto baigan tamater
रसीला बैगन आलू टमाटर !!!
बैगन आलू की कूखी सब्जी और भर्ता तो बहुत बार खाया होगा बैगन की रसीली सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है हमारे बड़े बेटे को तो यह सब्जी बहुत ही पसन्द है साथ मे अगर गरमागरम पराठा हो तो क्या कहने
इरा जौहरी
विधि
इसके लिये गोल अथवा मोटा बैगन ले और छील कर टुकड़ो मे काट ले जो आलू डालना हो तो वह भी छील कर काट ले और दोनो चीजे पानी भरे बर्तन मे डाल दे
अब गर्म तेल मे कटा प्याज व लहसुन व थोड़ी अदरक डाल कर हल्का भूने और कटे आलू डाल कर नमक मिला कर सब एक साथ ढक कर कुछ समय भून कर पकाये और फिर बैगन के टुकड़े मिला कर चला फिरा कर हल्दी धनिया मिर्च डाले और चला फिरा कर पुन: हल्का भून कर कटा टमाटर मिलाये और खुला ही कुछ समय भून कर कसूरी मेथी मिला कर चला फिरा तर पानी डाल कर रसा लगा कर रझा कर सब्जी बनाये
नोट रसा लगा कर रझाते समय बर्तन पर रखी तश्तरी मे थोड़ा पानी रखे इससे सब्जी की चिकनाई भाप बन कर नही उड़ती है
सब्जी पकने पर कटी हरी धनिया से सजाये थोडी अदरक भी कद्दूकस से कस कर ऊपर से डाले
बैगन मे पड़ा लहसुन व अदरक बैगन के बादीपन को खत्म करता है और स्वाद बढ़ाता है
इरा जौहरी

कसूरी मेथी डाले
गर्म गैस पर पकी सब्जी को कुछ देर रहने दे इससे रंगत बढिया आती है






