ब्रेडरोल के साथ सॉसी ब्रेड टिक्की
छोटी छोटी भूख के लिये !!!!!
ब्रेडरोल के साथ सॉसी ब्रेड टिक्की बनायेहमारे स्टाइल से और शाम की चाय संग कुछ अटपटा चटपटा हो जाये
आज चाय संग कुछ अलग सा खाने मन हुआ तो हमने ब्रेडरोल के साथ ही अपने स्टाइल से ब्रेड की टिक्की बना ली आप लोग भी इन्ज्वाय करिये
इरा जौहरी
आज शाम के समय जब छोटी छोटी भूख कुछ ज्यादा ही सताने लगी तो लगा कि कुछ एसा बनना चाहिये जिससे कि पेट भी भर जाये और बनाना भी कुछ अलग सा चाहती थी फ़रमाइश हुई कि ब्रेडरोल बना लो इसके लिये हमने उबले आलुओ को मसल कर नमक मिर्च गरममसाला हरीधनिया हरीमिर्च व अदरक मिला कर बढिया चटपटा भर्ता तैयार कर लिया
नयी ताज़ी ब्रेड रखी हुई थी उसको पानी मे हल्का भिगो कर निचोड़ कर बीच मे भर्ता रख कर हल्के हाथो से दबाब दे कर रोल करके ब्रेडरोल बना लिया फिर कुछ अलग करने की चाह मे ब्रेड के किनारों को काट कर अलग करके बीच वाले हिस्से को पानी मे भीगी उँगलियों से हल्का नम करके बेलन से बेल कर पतला करके बीच मे लम्बाई मे आलू का भर्ता रखा और फिर उस पर घर का बना ही टमाटर सॉस लगाया और रोल कर दिया इस तरह से हमने दो ब्रेडपीस के साथ किया और फिर दोनो रोल्स को बीच से बराबर भागो मे काट कर जुड़ा हुआ हिस्सा बीच मे रख कर चारो टुकड़े एक साथ रखे और किनारे की निकली हुई ब्रेड की पट्टियों को पानी मे भिगो कर मुलायम करके चारोटुकड़ो को एक साथ जोड़ कर चारो तरफ लपेट दे और हल्के हाथो से दबाब दे कर टिक्की का रूप दे दे तवे पर मध्यम आँच पर हल्की चिकनाई मे यह टिक्की हर तरफ घुमा घुमाकर सुनहरा सेके
इरा जौहरी


आलू का चटपटा भर्ता बनाये और ब्रेड के चारो किनारों को काट कर बीच के हिस्से को गीली उँगलियों से नम करके बेल ले
आलू का भर्ता व उसपर सॉस रखे
हल्के हाथो से रोल करे और बीट से काट करतारों टुकड़ो को जोड़ कर
किनारे के टुकड़ो को पानी से नम करके चारो टुकड़ो पर लपेट करहल्के हाथो से दबाब दे कर सॉसी टिक्की बनाये


हल्की चिकनाई मे सेके या फिर आप बेक भी कर सकते है और भरी चिकनाई मे तल भी सकते है यह आपकी मर्जी है






