सूजी का हलुआ !!!!
सूजी का हलुआ !!!
इसे हमने सामान्य तरीके से कम चिकनाई मे मिठास रहित यानी फीका व मिठास सहित यानी मीठा बनाया है
सूजी का मीठा व फीका हलुआ !!!
सूजी का हलुआ तो सभी को बहुत पसन्द होता है पर कभी कभी किसी को मिठास व चिकनाई मना हो जाती है ऐसे मे बनाये कम चिकनाई का फीका हलुआ
हमने सूजी को सबसे पहले मध्यम आँच पर एसे ही बिना चिकनाई के भून ले भुनी हुई सूजी मे बाद मे घी मिलाने से कम चिकनाई मे भी हलुआ बढिया भुन जाता है व चिकनाई भी नज़र आती है हमने एक कटोरी सूजी को भूनने के बाद तीन चम्मच देशी घी मिलाया है और फिर थोड़ा और भून कर तीन गुना पानी मिला कर पका कर जरूरत के अनुसार फीका हलुआ निकाल कर बचे हलुये मे स्वादानुसार मिठास मिलाई है
परसते समय मेवे से सज़ा कर परोसे
इरा जौहरी

एक कटोरी सूजी को बिली चिकनाई के हल्का भूने


वैसे तो बराबर की चिकनाई अच्छी होती है पर आप कम से कम भी डाल सकते है
हमने तीन चम्मच देशी घी डाला है
फिर थोड़ा और हल्का गुलाबी भूने 
तीन गुना पानी मिलाये
पकाये 
हमने फीका हलुआ निकाल कर बचे मे चीनी मिलाई है आप को यदि पूरे मे मिठास मिलाना हो तो पानी मिलाने से पहले भी चीजी मिला सकती है






