भुट्टे के मुलायम दानो और टमाटर के चटपटे सैन्डविचेज
रविवार की अलसाई सुहानी सुबह के समय हल्केफुल्के मक्का टमाटर सैन्डविच के गरमागरम चाय संग मजे लीजिये
सुप्रभात 🙏🙏🙏
हमने मुलायम भुट्टे के दानो मे टमाटर प्याज हरीमिर्च उबला आलू और टमाटर व मिर्ची का सॉस मिला कर सैंडविच की भरावन सामग्री तैयार की है और उसको तवे पर ब्रेड को हल्का सेक कर फिर चिकनाई लगा कर उस पर भरावन सामग्री रख कर ऊपर से दूसरी ब्रेड का टुकड़ा रख कर हल्का दबा कर तवे पर ही दोनो तरफ सेक कर ये सैंडविच बनाये है
किसी भी सैंडविच मे भरावन सामग्री की मुख्य भूमिका होती है
भरावन सामग्री बनाने की विधि
आलू को उबाल कर छील कर काट या फोड़ ले , हरीमिर्च ,टमाटर व प्याज को टुकड़ो मे को टुकड़ो मे काट ले मुलायम भुट्टो को उबाल कर दानो को तेज़ छुरी की मदद से निकाल कर कढाई या पैन मे थोड़े से गर्म तेल मे कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर कटी हरीमिर्च व भुट्टे हे दानो को डाल कर हल्का फ्राई करके कटा टमाटर डाले थोड़ा चला फिरा कर उबला आलू डाले और फिर अच्छी तरह भून कर टमाटर सॉस डाले स्वादानुसार चिलीसॉस भी डाले सब चला फिरा कर भून कर भरावन सामग्री बनाये और हाँ इन सबके बीच नमक डालना ना भूले
इरा जौहरी
हमने रात मे यह भरावन सामग्री तैयार की थी पहले हमने सब्जी के रूप मे इसका स्वाद लिया और फिर सुबह नाश्ते मे इसी के सैन्डविच बना लिये 😍😍😍😍









