टका पैसा !!!! कायस्थो के घरों मे बनने वाली पारम्परिक सब्जी
टका पैसा !!!!!
कायस्थो के घरो मे बनने वाली पारम्परिक सब्जी !!!
बेसन से कायस्थो के घरो मे बनने वाली यह टका पैसाकी सब्जी अपने रूप व गुण के कारण जानी जाती है यह सब्जी टका पैसा यानी सिक्के की तरह दिखने मे होती है और राजस्थानी गट्टे की सब्जी से अलग इसका स्वाद बहुत बढिया होता है जिन लोगो को सब्जी मे दही पसन्द नही होता है उनको तो यह सब्जी बहुत भायेगी इस सब्जी के साथ नीबू का प्याजबहुत बढिया लगता है तो बारह मसाले करनमक डाल कर नीबू का प्याज भी साथ देने के लिये तैयार है
इरा जौहरी
========
विधि
सबसे पहले सब्जी बनाने के लिये जितने बेसन की आवश्यकता हो वह ले कर उसमे अपने स्वादानुसार नमक ,मिर्च ,हल्दी ,धनिया, मिर्च, अजवाइन ,हींग और जरा सा तेल डाले और सबको मिला कर हल्के पानी का छिट्टा देते हुये मुलायम आटा गूँथ कर तैयार करे तैयार आटे से रोल तैयार करे और बेसन का हल्का परथन लगा कर चाकू से काट कर टका पैसा तैयार करे और जिस बर्तन मे बेसन तैयार किया था हल्का पानी डाल कर चिपका बेसन छुटा ले और उसे मसाला भूनते समय डाले गर्म तेल मे हीग जीरे का तड़का दे कर पिसा मसाला ( पयाज लहसन हल्दी धनिया मिर्च नमक ) डाल कर भूने बेसन का पानी भी डाले भूने
जब सब भुन जाये टका पैसा डाले एेक दो बार चलाये और पकने के लिये धीमी ऑच पर छोड़ दे हल्का पानी डाले रझने दे जब सब भुन जाये और पानी सूख जाये तब पानी डाल कर रसा लगा कर रझाये पकाये एक अलग पैन मे देशी घी गर्म करे और उसमे गरममसाला डाल कर भूने और सब्जी मे ऊपर से छौक लगाये इससे सब्जी मे स्वाद के साथ सुगन्ध भी आयेगी हरी धनिया से सजाये
इरा जौहरी


देशी घी मे गरममसाला भून कर ऊपर से छौक लगाये अधिक तीखा खाना चाहे तो मिर्च भी डाल कर भून सकते हैं
चाहे तो सूखे ही खाये

नोट
गट्टे पानी मे उबाल कर बनते है इसके मसाले मे दही दही पड़ता है और ये दही डाल कर भूने जाते है जबकि ये टका पैसा कायस्थो कीपारम्परिक विधि है और यह कुछ अलग स्टाइल से बनती है ये जब कच्चे ही ग्रेवी मे डाले जाते है तो बेसन मे मोयन पडा़ होने के कारण मुलायम बनते है और गरम ग्रेवी मे डाल कर पकाने से सब पक जाते है वैसे गट्टे बनाते समय भी यदि मोयन डाला जाये तो वो मुलायम बनेंगे


