त्योहार पर बना भोजन
हरतालिका तीज के अवसर पर रात मे बनाई आलू की गरमागरम कचौड़ियाँ , पूड़ियाँ ,हरीधनिया और नीबू की चटनी और आलू मटर की काजू पड़ी स्वादिष्ट सब्जी (सुबह के आलूझोल को दिया नया रूप)
आलू मटर टमाटर की काजू पड़ी सब्जी !!!!
गर्म तेल मे जीरेका तड़का देकर कटा प्याज भूने हरीमटर व उबले कटे आलू डाले व भूने कटे काजू डाले चला फिरा कर थोड़ी मलाई डाले हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला नमक डाल कर भून कर मैने सुबह की सब्जी मे मिला कर रझा दिया है और अगर नये सिरे से बनानी हो तो टमाटर भी डाल कर भून कर रसा लगा कर रझाये पकाये
और अन्त मे हरीधनिया से सजाये
नीबू हरीधनिया की चटनी!!!
हरीधनिया मे हरीमिर्च नमक मिला कर पीस कर नीबू का रस मिलाये
आलू की कचौड़ी के लिये हल्का नमक डाल कर कचौड़ी का आटा तैयार करे खस्ता पन चाहे तो गेहूँ के आटे मे थोड़ी सूजी मिला कर आटा तैयार करे
उबले आलू को छील कर मसल कर नमक मिर्च गरममसाला हरीधनिया अदरक मिला कर भरावन सामग्री तैयार करे
इरा जौहरी



