लौकी के रिंग्स
लौकी के रिंग्स या छल्लेदार लौकी क्या कहे यह आप ही बताइये यह हमने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुये अपने स्टाइल से बनाई है
आज जब मै खाना बनाने चली तो सामने सब्जी मे लौकी दिखी सादी खाने का मन नही था और यूँही मसाले वाली भी नही खाना चाहती थी कुछ एसी जो देखने मे मे भी अलग लगे लौकी भी बहुत बढिया मुलायम नही थी तो लौकी छील कर उसको गोलाकार टुकड़ो मे काट लिया और बीच का गूदा निकाल कर रायते के लिये जो कद्दूकस करके लौकी तैयार की थी उसमे मिला दिया एक लौकी से दो चीजे तैयार हो गयी
विधि
लौकी के रिंग्स व कद्दूकस की गयी दोनो ही लौकी को कुकर मे डाल कर एक चमचा पानी के साथ कुकर मे रख कर चढ़ा दिया सीटी आने से पहले ही गैस धीमी करके बन्द कर दी तो लौकी पूरी तरह नही गलने पाई कसर रह गयी अब रायते के लिये लौकी निकाल कर अलग रख ली और छल्लो को थाली मे फैला कर उसपर लौकी का निकला पानी भी डाल दिया पूरे मे लौकी के हिसाब से (हमने आधा किलो के करीब लौकी मे दो चम्मच चावल का आटा डाला है )
चावल का आटा फैलाये हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,गरममसाला ,नमक ,कसूरी मेथी ( हमने घर की बनी डाली है ) डाले और सब आपस मे मिलाये
अब कढाई मे तेल गर्म करे कटा प्याज डाले हल्का भुनते ही लौकी के ये छल्ले डाले और फ्राई कर के एक तरफ रखते जाये
जब सब फ्राई हो जाये सबको वापस कढाई मे डाले और थाली का सारा पानी वाला मसाला डाल कर सब एक साथ फैला कर भूने बड़े तवे या कढाई पर भूनने पर ये टूटेंगे नही
इरा जौहरी





