पनीर के पानी से बना स्वादिष्ट पुलाव !!!!
पनीर का पुलाव तो आप सभी ने खाया होगा आज पेश है पनीर के पानी से बना पुलाव !!!!
पनीर बनाने के बाद आमतौर पर सभी लोग उसका पानी फेंक देते है मैने आज उसी पानी को डाल कर स्वादिष्ट पुलाव बनाया है और साथ मे मुँह मीठा करने के लिये मीठा दही केला भी है
दरअसल आज मैने प्रयोग के तौर पर पनीर के पानी को डाल कर पुलाव बनाया था इस लिये कोई भी अतिरिक्त सामग्री नही डाली सुबह पनीर के पानी को डाल कर पराँठों का आटा मॉड़ा था
पनीर के पानी को मैदे मे डालकर भटूरे की मैदा भी तैयार की जा सकती है
और साथ ही इस पानी को फ्रीजर मे प्लास्टिक के डिब्बे मे रख कर सुरक्षित कर के भी रखा जा सकता है
एक बात और बताना चाहूँगी कि पनीर का पानी बहुत पौष्टिक होता है
इरा जौहरी
www.irajohri.com


