कबाब !! चने व काली मसूर की दाल के कबाब
कबाब!!! अहा गलावटी कबाब !!
चने की दाल व छिल्के वाली मसूर की दाल से बनाये स्वादिष्ट कबाब
कब पर खट्टी चटनी और प्याज डाल कर और ज़रा सा नीबू का रस निचोड़ कर लखनऊ के गलावटी कबाब का आनन्द उठाइये
इरा जौहरी
कबाब
एक भाग काली मसूर व दो भाग चने की दाल को घंटा भर पानी मे भिगो कर तेज़ पत्ता और नमक डाल गलने लायक पानी डाल कर कर उबाले
लहसन प्याज अदरक डाल कर पीसे
कढाई मे ज़रा सा तेल डाल कर हग जीरा मिर्च का तड़का लगा कर हल्दी धनिया गरम मसाला डाल कर पिसी सामग्री थोड़ी भून कर हलुआ की तरह पका ले
ठंडी होने पर हरा धनिया काट कर मिलाये हरीमिर्च भी इच्छानुसार मिलाये
लोई बना कर गोल टिक्की की तरह बना कर तवे पर तेल की चिकनाई लगा कर कबाब सेके
चटनी के लिये
हराधनिया हरीमिर्च नमक अदरक जीरा अमचूर पाउडर मिला कर पीस कर चटनी बनाये
-
इरा जौहरी







