पतोड़े

 

पतोड़े !!!
घुइया के पत्तों को डन्डियाँ के साथ काट कर बेसन मे मिला कर बनाये स्वादिष्ट पतोड़े !!!!

घुइया के पतों को डन्डियाँ के साथ मे काट कर बेसन मे हीग ,नमक ,मिर्च ,गरम मसाला ,हल्दी ,धनिया और अमचुर मिला कर पानी डाल कर गाढा घोल बना कर सब मिलाकर रोल की तरह बना कर के तवे पर हल्की चिकनाई लगा कर फ्राई करे और फिर गहरे बर्तन मे उबलते पानी मे डाल कर पानी सूखने तक पकाये उबालने के लिये इतना पानी रखे जितने मे सब डूब जाये

ठंडा होने पर सब निकाल कर काट कर मन हो मसाले के साथ फ्राई करे या फिर गर्म तेल मे मेथी का तड़का दे कर फ्राई करे
मेथी दाना पसन्द ना हो तो गर्म तेल मे मेथी दाना डाल कर जला कर निकाल दे तेल मे खुशबू रह जायेगी

इरा जौहरी