बैगन भाजा !!!!!
बैगन भाजा
बैगन भाजा !!!!!
हल्के मसाले मे बना बैगन भाजा वास्तव मे बैगन राजा का एक बहुत ही स्वादिष्ट रूप है यह कम चिकनाई मे भाप मे पकाकर बनाई गयी बैगन की सब्जी पराठा रोटी और चावल के साथ बहुत ही अच्छी लगती है इसको
हमने बहुत ही आसान तरीके से बनाया है
विधि !!!
कढाई मे थोड़ा तेल डाले गर्म करे और कटा प्याज डाले जब तक प्याज हल्का भुनता है बैगन को पतले टुकड़ो मे काट ले अगर आलू भी डालना चाहती है तो वह भी काट ले और प्याज पर डाल कर फैला दे कटा लहसुन व अदरक और नमक डाल कर ढक कर धीमी आँच पर कुछ समय पकाये और फिर हल्का गलने पर आहिस्ता से पलट कर ढक्कन हटा कर धीमी आँच पर भुनने व पकने दे जब सब गल जाये तब ऊपर से धनिया पाउडर , गरममसाला व मिर्च लाल अथवा हरी जो चाहे डाले और आहिस्ता से सब उलट पलट कर सेक भून कर बैगन भाजा बनाये कटी हरीधनिया व अदरक हरीमिर्च ले सजाये
इरा जौहरी





