सूजी , मैदा , चावल व साबूदाना के पापड़ !!!!!

सूजी , मैदा , चावल व साबूदाना के पापड़ सूजी के पापड़

सूजी का छ: गुना पानी ले

एक बर्तन मे सूजी ले कर पानी डालकर घोल तैयार करे बचा पानी उबलने के लिये ऑच पर रखे। उबाल आने पर यह घोल डाल कर पका ले निरन्तर चलाते रहे वरना नीचे जल जायेगा

स्वादानुसार नमक डाले अगर कोई खाने वाला रंग मिलाना चाहे तो वह भी मिला कर रंगीन पापड़ बना सकती है

जब अच्छी तरह पक जाये प्लास्टिक शीट पर हल्का गरम रहने पर ही चमचे से टपका कर पापड़ बनाये

मैदा के पापड़

ये सूजी की तरह ही बनेंगे
चावल के पापड़

चावल के आटे से भी इसी विधि से पापड़ बनाये जाते है
साबूदाना के पापड़

रात मे पानी डाल कर साबूदाना भिगो कर फुला ले

सुबह बिना फूले साबूदाना का छ: गुना पानी बर्तन मे उबलने के लिये रखे और फूला। साबूदाना डाल कर नमक के साथ पकाये

जितना गरम पका घोल प्लास्टिक पर डालेंगे उतना ही पतला पापड़ बनेगा। और जितना ठंडा कर के डालेंगे उतना ही मोटा बनेगा

 

नोट इन सभी पापड़ों मे स्वादानुसार नमक मिर्च अजवाइन व जीरा और अगर रंग बिरंगे बनाने हो तो विभिन्न खाने वाले रंग मिलाये जा सकते है

इरा जौहरी