जिमीकन्द की रसीली सब्जी !!!!
जिमीकन्द की रसीली सब्जी !!
जिमीकन्द दीपावली के आसपास बाजार मे बिकने के लिये आ जाता है बहुत से घरों मे दीपावली पूजन के बाद ही जिमीकन्द खाया जाता है हमने बगुत ही आसान तरीके से यह जिमीकन्द की रसीली सब्जी बनाई है
जिमीकन्द का स्वाद बहुत ही बढिया होता है परन्तु यदि उबालते समय सावधानी ना बरती जाये तो गले मे खुजली होने की संभावना रहती है इसलिये इसे बनाने से पहले इसे फिटकरी ,इमली की पत्ती , इमली या खटाई डाल कर पानी के साथ उबाल कर पका लेना चाहिये
उबले जिमीकन्द हो छील कर टुकड़ो मे काट कर पहले गर्म तेल मे फ्राई करे फिर बचे तेल मे पूरा पिसा मसाला ( प्याज , लहसुन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया .मिर्च, नमक व गरममसाला ) डाल कर भून कर फ्राई किये टुकड़ो को मिला कर रझा पका कर रसीली सब्जी बनाये पकी सब्जी मे थोड़ा गरममसाला ऊपर से बुरक कर कटी हरीधनिया से सज़ाये
इरा जौहरी
![]()
![]()





