रसीला बैगन !!!!!
दोपहर का का सादा भोजन
रोटी सब्जी दाल और चावल
आज बनाया रसीला बैगन जो बेटे की फ़रमाइश पर ख़ास तौर पर मिक्सी मे मसाला पीस कर बनाया है
पिसे मसाले और कटे मसाले से बनी सब्जी के स्वाद मे अन्तर होता है और तो और सिल पर पिसे मसाले से बनी सब्जी मे एक अलग ही स्वाद होता है
इरा जौहरी

रसीला बैगन !!!
बैगन व आलू को छील काट कर गर्म तेल मे पिसी मेथी से तड़का देकर पिसा मसाला ( प्याज ,लहसुन ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च व नमक )और कटा टमाटर डाल कर भून कर साथ मे मिला कर भूने और पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये
और पकने पर कटी हरीधनिया के साथ अदरक को कद्दूकस से कस कर मिलाये




