उड़द दाल की पेठे वाली बड़िया
उड़द दाल की पेठे वाली बड़िया उड़द दाल की पेठा मिली बड़िया बहुत स्वादिष्ट बनती है ये अगर छिलका वाली उड़द की दाल से बनाई जाये तो ज़्यादा स्वादिष्ट होती है
छिल्के वाली दाल रात मे भिगो दे
पेठा छील कर कद्दूकस कर ले गूदा हल्के हाथो से दबा कर पानी अलग कर ले
सुबह कई बार पानी से धोये और धोते समय छिल्का निकालती जाये जब सब छिल्के निकल जाये हीग और पेठा का निकला पानी डाल कर पीस ले
पिसी दाल मे कद्दूकस किया पेठा का गूदा (गरम मसाला लाल व काली मिर्च ) अपने स्वादानुसार मिलाकर चिकनाई लगी थाली या प्लास्टिक शीट पर बड़िया तोड़े धूप मे सुखा कर मसालेदार सब्जी बनाये
इरा जौहरी


