गोभी ,सिंघाड़ा ,मूली ,मिर्च का मिक्स मौसमी अचार !!!!
गोभी ,सिंघाड़ा ,मूली ,मिर्च का मिक्स मौसमी अचार !!!!
मौसमी अचार बनाने मे भी आसान होते है और हर मौसम की चीज़ों का स्वाद भी मिल जाता है और जो सालभर के लिये अचार बना कर ना रख पाये वो भी हर मौसम मे अचार का मजा ले सकता है मौसमी अचार हर सब्जी का बनाया जा सकता है जो सब्ज़ियाँ कच्ची खाई जा सकती है उनको कच्चे रूप मे ही अचार डालना चाहिये बाकी सभी को भाप मे हल्का पका कर अचार डालना चाहिये हमारे छोटे बेटे को मौसमी अचार बहुत पसन्द है और वह बाहर अपने आप अचार बना कर खा सके इसके लिये हम उसे पिसी हल्दी ,सौफ ,राई ,अमचुर और मेथी को समान मात्रा मे मिला कर दे रहे है जो किसी भी सब्जी मे या सिर्फ हरीमिर्च मे भी तेल के साथ मिला कर मनपसन्द अचार बना कर खा सकेगा
इरा जौहरी
———–
उबलते पानी मे कच्ची सब्ज़ियाँ डाल कर गैस बन्द कर दे और थोड़ी देर मे चलनी मे निकाल कर सब्ज़ियों से पानी निकाल दे गैस पर सरसो का तेल गर्म करे सब्ज़ियाँ डाल कर चलाफिरा कर गैस बन्द करदे फिर पिसी हल्दी ,हींग ,राई ,मेथी ,सौफ ,नमक, मिर्च व अमचुर पाउडर मिलाये और चला फिरा कर ठंडा होने पर हरीमिर्च भी मिलाये यह अचार बनाने के बाद फ़ौरन खाया जा सकता है और चाहे तो घंटे भर की धूप दिखा ले

इरा जौहरी पेज पर पोस्ट का लिंक



