नमकीन पतला चूरा !!!!!
कम चिकनाई मे बना हल्का फुल्का नाश्ता
शाम की चाय संग इंज्वाय करिये
दीपावली पर यहाँ उत्तरभारत मे खील खिलौनों के साथ चूरा यानी पोहा भी खूब मिलता है और यह कई तरह का होता है मोटा ,पतला व। बहुत ही पतला । मोटा चूरा नमकीन पोहा बनाने के काम आता है दूध व दही मे भी डाल कर खाया जाता है साथ ही गट्टे भी कई तरह से बने हुये मिलते है ।आज जब शाम की चाय संग कुछ बनाने चली तो सामने रखे पतले चूरे पर नज़र पड़ी हल्की चिकनाई मे राई करीपत्ता व हरी मिर्च डाल कर भूना गया नमकीन चूरा कम चिकनाई पसन्द करनें वालों के लिये एक बढिया नाश्ता है
इरा जौहरी

गर्म तेल मे राई और कटी हरीमिर्च व करीपत्ता (एच्छिक )डाले भून कर पतला चूरा डालें और चला फिरा कर अच्छी तरह मध्यम व तेज़ आँच पर भूनें व स्वादानुसार नमक मिलाये
इरा जौहरी







