दोपहर का सादा भोजन !!!!! काली मसूर की दाल के साथ बिना मसाले का गोभी , रोटी ,चावल और चटनी
दोपहर का सादा भोजन
काली मसूर की दाल के साथ बिना मसाले का गोभी , रोटी ,चावलऔर चटनी



हरीधनिया की नींबू के रस वाली चटपटी चटनी !!!!
हरी धनिया मे लहसुन हरीमिर्च व नमक मिला कर पीसे और नींबू का रस मिला कर खट्टी चटनी बनाये
Www.irajohri.com

साबित मसूर की दाल !!!!!
साबित मसूर की दाल देर मे गलती है तो बनाने से पहले यदि आधे घंटे के लिये पानी मे भिगो दी जाये तो बढिया गलती है ( इस दाल मे कीड़े बहुत जल्दी लगते हैं तो दाल बनाने से पहले जब भी दाल घोये तब जो दाल पानी के साथ बह रही हो उसे बहने दे क्योकि यदि एसी किसी भी दाल को खोल कर देखेंगे तो पायेंगे उसमे कीड़ा है )
दाल मे हल्दी , नमक व तेजपत्ता डाल कर पानी के साथ पकाये और पकी दाल को देशीघी गर्म करके हीँग जीरे से तड़का दे कर कटा प्याज लहसुन अदरक डाले दाल से तेजपत्ता भी निकाल कर डाल दे और चलाफिरा कर भून कर कटा टमाटर भी डाले और भून कर दाल मिला कर छौंक कर पकायें
इरा जौहरी
Www.irajohri.com

बिना मसाले का गोभी !!!!!!!
दोपहर का खाना बनाने से पहले सब्जीवाला जब ताज़ी गोभी लेकर आया तो मै ख़ुद को बिना मसाले का गोभी बनाने से रोक नही पाई खेत से टूटी ताज़ी सब्जी मे कुछ अलग ही स्वाद होता है बिना मसाले का गोभी कभी बना कर देखिये मसालेदार सब्ज़ियों मे मुख्य स्वाद मसालों का होता है जबकि ना मसाले गी सब्जी मे सब्जी का अपना स्वाद होता है
विधि
आलू छील कर काट कर पानी मे डाल कर अच्छी तरह धोये इससे आलू का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है
गोभी के फूल को टुकड़ो मे तोड़ कर पानी मे डाल कर अच्छी तरह धो ले
लहसुन प्याज व अदरक को काट ले गोभी मे अदरक की मात्रा आम सब्जी मे पड़ने वाली मात्रा से ज्यादा रखे थोड़ी अदरक बनाते समय डालें बाकी सब्जी पकने के बाद ऊपर से मिलाये
गर्म तेल मे कटा लहसुन प्याज वअदरक डाल कर भून कर कटाआलू व गोभी डाले और नमक मिलाकर ढक कर पकाये व भून कर ऊपर से थोड़ी कटी हरी घनिया मिला कर सब्जी को चलाये बाकी हरीधनिया से सब्जी को सजाये और अदरक भी सब्जी के ऊपर से कद्दूकस से कस कर डाल कर सजाये
गर्म तेल मे कटा लहसुन प्याज वअदरक डाल कर भून कर कटाआलू व गोभी डाले और नमक मिलाकर ढक कर पकाये





