दोपहर का भोजन !!!!! तहरी
दोपहर का हल्का फुल्का भोजन !!!आलू गोभी मटर की तहरी , सलाद और नींबू की चटनी
इरा जौहरी
तहरी की विधि
तहरी बनाने के लिये कम से कम आधा घंटा पहले चावलो को पानी मे भिगो दे
गोभी व आलू को टुकड़ो मे काट ले मटर छील ले । प्याज ,लहसुन ,अदरक छील कर काट कर पीस कर हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,गरममसाला ,नमक मिला कर मसाला तैयार कर ले
अब गर्म तेल मे पिसा मसाला डाल कर भून कर कटी सब्ज़ियाँ भी डाल कर भूने और फिर पानी मे भीगे चावलो को धो कर पानी से निकाल कर डाले और सब भून कर पानी डाल कर ढक कर पकाये
चटनी हरीधनिया हरीमिर्च लहसुन नमक मिला कर पीस कर चटनी बनाये और फिर नींबू का रस मिलाये




