तवा लहसुनिया पराठा या तवा गार्लिक ब्रेड या रोटी !!!!

तवा लहसुनिया पराठा या तवा गार्लिक ब्रेड या रोटी !!!!
शाम के समय छोटी छोटी भूख लगने पर चाय संग घर में तवे पर बने लहसुनिया पराठे का आनन्द उठाइये 😍😍😍😍😍
आज शाम के समय जब छोटी छोटी भूख सताने लगी तो सोंचा कि क्या बनाया जाये तब नज़र पड़ी सामने रखे मक्के के आटेपर और जब फ्रिज खोला तो सामने रखा चीज दिख गया और लहसुन तो था ही घर मे तो सोंचा क्यों ना घर में ही गार्लिक ब्रेड बना कर देखी जाये और जब ऊपर रखा तन्दूर उतारने के लिये श्रीमान जी से कहा तो बोले एसे ही तवे पर झटपट बना लो हमनें भी कहा कि चलो आज़मा कर देखते है तो परिणाम सामने है सभी को बहुत पसन्द आई। दरअसल स्वाद तो किसी भी चीज मे पड़े नमक और मसालों का ही आता है
Www.irajohri.com 🙏🙏
विधि व सामग्री !!!
मक्के व गेंहूँ के आटे को बराबर मात्रा मे लेकर नमक व लहसुन मिलाये हमने दोनो तरह का आटा एक एक कटोरी लिया है दोनो तरह के आटे मे दही के साथ कुचला हुआ लहसुन मिलाये मक्के या गेहूँ के आटे के लगभग बराबर या कुछ कम मात्रा मे दही भी ले
दोनो तरह के आटे मे दही के साथ कुचला हुआ लहसुन मिलाये आधा किलो सामग्री मे एक पैकेट या एक चम्मच ईंनो भी मिलाये पानी के साथ सब मिला कर रोटी के आटे की तरह मॉड कर आटा तैयार करे एक समान चार लोई काट कर एक लोई परथन लगा कर बेल कर आधे भाग में पहले मक्खन लगाये फिर चीज फैला कर उस पर कटी हरीधनिया ,कुटी मोटी लालमिर्च,व कसूरी मेथी ऊपर से आधे मे ही बुरके फिर बचे आधे हिस्से को आहिस्ता से उठा कर मोड़ कर चीज वाले भाग पर रख दे किनारों पर आहिस्ता से दबा दे और फिर गर्म तवे पर आहिस्ता से उठा कर डाल कर धीमी आँच पर सेंके चाहें तो सतह पर मक्खन के ऊपर सॉस भी लगाकर सॉसी जूसी रोटी बनाये चीज की मात्रा बढा कर भी रख सकते हैं गर्म तवे पर रोटी डाल कर धीमी आँच पर मोटी कोर वाली थाली या ढक्कन से ढक कर सेके कट लगाना चाहें तो वह भी हल्के हाथों से छुरी से लगा दे थोड़ी देर मे जब रोटी पक जाये ऊपर से थोड़ी चिकनाई लगा कर सब पलट दे और ढक कर पुन:सेके
विविधता लाने के लिये चाहे तो सेकने से पहले ऊपर से भी कटी हरीधनिया और कसूरी मेथी बुरके
गरमागरम रोटी टमाटर सॉस के साथ आनन्द लेकर खाये

मक्के व गेंहूँ के आटे को बराबर मात्रा मे लेकर नमक व लहसुन मिलाये हमने दोनो आटा एक एक कटोरी लिया है
मक्के या गेहूँ के आटे के लगभग बराबर या कुछ कम मात्रा मे दही भी ले
दोनो तरह के आटे मे दही के साथ कुचला हुआ लहसुन मिलाये
आधा किलो सामग्री मे एक पैकेट या एक चम्मच ईंनो मिलाये
पानी के साथ सब मिला कर रोटी के आटे की तरह मॉड कर आटा तैयार करे
चार लोई काट कर एक लोई परथन लगा कर बेल कर आधे भाग में पहले मक्खन लगाये फिर चीज फैला कर उस पर कटी हरीधनिया ,कुटी मोटी लालमिर्च,व कसूरी मेथी ऊपर से आधे मे ही बुरके
चीज की मात्रा बढा कर भी रख सकते हैं
चाहें तो सतह पर मक्खन के ऊपर सॉस भी लगाकर सॉसी जूसी रोटी बनाये
बचे आधे हिस्से को आहिस्ता से उठा कर मोड़ कर चीज वाले भाग पर रख दे किनारों पर आहिस्ता से दबा दे
गर्म तवे पर रोटी डाल कर धीमी आँच पर सेके
मोटे कोर वाली थाली से ढक कर धीमी आँच पर सेके
चीजी सॉसी जूसी लहसुनिया रोटी ,चीजी लहसुनिया रोटी
कट लगाना चाहें तो वह भी हल्के हाथों से छुरी से लगा दे थोड़ी देर मे जब रोटी पक जाये ऊपर से थोड़ी चिकनाई लगा कर सब पलट दे और ढक कर पुन:सेके
थोड़ी देर मे जब रोटी पक जाये ऊपर से थोड़ी चिकनाई लगा कर सब पलट दे और ढक कर पुन:सेके
विविधता लाने के लिये चाहे तो सेकने से पहले ऊपर से भी कटी हरीधनिया और कसूरी मेथी बुरके





