छोले व बची दाल का भरवाँ पराठा !!!!
आज का मस्त नाश्ता !!!!!
व्यन्जन पुराना रूप व स्वाद नया
बचे हुये छोलो को खूब सारे कटे हुये प्याज हरीमिर्च व टमाटर के साथ नये सिरे से हीँग जीरा मिर्च से तड़का दे कर छौंक कर गरम करने पर छोले दुगने स्वाद वाले हो जाते है उनके साथ बची हुई काली उड़द की दाल को सुखा कर हरीमिर्च काट कर मिला कर नमक मिले आटे की लोई में भर कर स्वादिष्ट भरवाँ पराठा बना कर झागदार कॉफी के साथ जाड़े की कुनकुनी धूप मे बैठ कर नाश्ते का आन्नद उठाया 😍😍😍😍
इरा जौहरी
बची हुई दाल सुखा कर कटी हरीमिर्च मिला कर नमकीन आटे की लोई मे भरे
बेल कर गर्म तवे पर डाल कर सेंके





