नींबू की खटास वाली लहसुनिया हरीमिर्च !!!
मिर्च मिर्च हरी मिर्च मिर्च बड़ी तेज़
नींबू की खटास वाली लहसुनिया हरी मिर्च
विधि
इसको बनाने रे लिये चाहिये हरीमिर्च , नमक ,नींबू ,राई ,हल्दी और लहसुन
हरी मिर्च और नींबू के अतिरिक्त सभी को पीस कर इतना नींबू का रस मिलाये कि सब पिसी सामग्री रस मे डूब जाये इसे रस मे मिला कर फिर से एक बार मिक्सी मे चला ले
मिर्चों के बीच मे चीरा लगा कर जहाँ भर सकते हो वहाँ चपटी चम्मच या चाकू से भर कर बाकी सब ऊपर से डाल कर कुछ समय के लिये छेड़ दे और गर्म तेल मे डाल कर सब खुला ही तेल छोड़ने तक पकाये और पकने पर मिर्चों के बाहर निकले मसाले को चिरी हुई मिर्चों मे पुन: भर दे
चटपटी खट्टी ये मिर्चें पराठे ,मठरी व ढोकले के साथ भोजन का स्वाद बढा देती है
इरा जौहरी






