बैगन भाजा और प्याज की कढी
प्याज की कढी और बैगन भाजा संग गरमागरम चावल हो जाये !!!!
आज खाना बनाने का मन नही कर रहा था पर बनाना तो था ही तो झटपट बन जाये वो खाना बना डाला दोनो ही चीजे आसान और झटपट बनने वाली है साथ ही सवादिष्ट होने के कारण भूख खोलने भी वाली है
इरा जौहरी
प्याज की कढी व बैगन भाजा !!!!
प्याज की कढी !!!!!
सबसे पहले नमक व हल्दी डाल कर बेसन दही और पानी का घोल बनाये
गर्म तेल मे मेथी दाने का तड़का दे कर जला कर निकाल दे जरा सी हीग मिर्च डाल कर नन्हें प्याज की गाँठे हल्का कट लगा कर या एसे ही डाल कर चला फिरा कर घोल डाल कर पहली उबाल आने तक लगातार चलाते रहे फिर धीमी ऑच पर पकने दे जब खुशबू आने लगे देशी घी मे जीरा और कुटी लालमिर्च भूनकर ऊपर से छौक लगाये जो तीखा ना खाना चाहे देगी मिर्च का छौक लगाये
बैगन भाजा !!!!
हमने इसके लिये नन्हें बैगन लिये है बैंगनों को बीच से दो भागो मे काट करगूदे वाले भाग मे बीच मे हल्के कट लगा कर , डन्डी अलग कर के गर्म तेल मे कटा प्याज व बैगन डाल कर फैलाये जब एक तरफ सिक जाये पलट कर दूसरी तरफ सेके अगर बैगन की पर्त मोटी हो तो ढक कर सेके और गलने पर पिसी मेंथी ,नमक ,मिर्च ,कलौजी व चाटमसाला डाले
इरा जौहरी





