पालक से हरी भरी सोयाबीन की बड़ियों की पौष्टिक सब्जी
पालक से हरीभरी सोयाबीन की बड़ियो की सब्जी !!!!!
सोयाबीन की बड़ियो की यह सब्जी स्वाद के साथ पौष्टिक्ता से भी भरपूर होती है इसमे सोयाबीन व पालक दोनो के ही गुण समाये होते है एक बार इसका स्वाद लेने के बाद बार बार स्वाद लेने का मन करेगा जो लोग पालक को पसन्द नहीं भी करते है वो भी उँगली चाट चाट कर सब्जी खा जायेगे इसको बनाने के बारे मे विस्तृत जानकारी निम्न प्रकार है
सबसे पहले पालक को साफ करके उबाल कर ठंडा करके पीस ले सोयाबीन की बड़ियों को गर्म पानी मे डाल कर फुला कर ठंडी होने पर निचोड़ कर निकाल कर थोड़ी सी चिकनाई मे भून ले अब गर्म तेल मे पिसा मसाला ( प्याज लहसुन अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक गरममसाला ) डाल कर भूने साथ मे पिसा पालक कटे टमाटर केसाथ डाल कर भून कर भुनी हुई बड़ियो को भी मिला कर भून कर पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये रझाये और सब्जी पकने पर ऊपर से थोड़ी फिटी हुई गाढी मलाई मिलाये साथ ही थोड़ा सा देशी घी गर्म करके गरममसाला व स्वादानुसार लाल मिर्च भी डाल सकते है डाल कर भून कर ऊपर से छौंक लगा कर ढक दे इससे सब्जी मे अनोंखी खुशबू व स्वादसआ जायेगा और हाँ सब्जी भूनते समय भी थोड़ी मलाई मिलाई जा सकती है
इरा जौहरी












