दोपहर का सम्पूर्ण भोजन
आज दोपहर के मजेदार भोजन में शामिल है
प्याज, लहसुन ,अदरक ,टमाटर और साबित लाल मिर्च देशी घी मे भून कर छौकी गयी अरहर की दाल , आलू , टमाटर , शिमलामिर्च मिला कर बनाई गयी मस्त सब्जी ,हीँग मिर्च से छुका पिसा बथुआ बूँदी के साथ दही मे मिला कर बणाया गया स्वादिष्ट हरे रंग का रायता , मूली टमाटर प्याज का नींबू का रस डाल कर बनाया गया कचूमर सलाद के साथ हरीधनिया की चटनी और गरमा गरम रोटी व चावल और मुँह मीठा करने के लिये बाजार का मेवे वाला लड्डू है
इरा जौहरी
कचूमर सलाद व बथुये बूँदी का हरा रायता

अरहर की दाल !!
भीगी दाल व चावल ज्यादा स्वाद वाली बनते है इसलिये दोनों ही चीज़ें पकाने से आधा घंटा पूर्व ही पानी मे भिगो दे
अब हल्दी नमक डाल कर दाल पका कर लहसुन प्याज अदरक साबित लालमिर्च देशी घी मे भून कर कटा टमाटर भी डाल कर चाहे तो पकी दाल पर छौंक लगाये या फिर कढाई मे छौक लगा कर थोड़ा रझा पका ले इससे दाल का स्वाद बढ जाता है
इरा जौहरी


आलू टमाटर शिमलामिर्च की सब्जी !!!
आलू उबाल कर ठंडा करके छील कर काट ले टमाटर प्याज व शिमला मिर्च को मोटे टुकड़े मे काट ले अब कढाई मे तेल गर्म करे क्रमश: प्याज ,शिमला मिर्च व टमाटर एक एक करके डालते हुये चलाते हुये फ्राई करे ऊपर से पिसी मेथी नमक मिर्च व हल्दी मिला कर थोड़ा फ्राई करने के बाद कटा आलू मिला कर भून कर थोड़ी कटी हरीधनिया मिला कर बाकी से सज़ा कर सब्जी बनाये
इरा जौहरी

बूँदी का रायता !!
हीँग जीरा मिर्च से बथुये को छौंक कर नमक मिला कर पका कर ठंडा करके पीस ले बूँदी को पानी मे डाल कर फुला ले और दोनो को गाढे दही मे मिला कर स्वादिष्ट हरा रायता बनाये
इरा जौहरी





