दोपहर का सम्पूर्ण भोजन व पराठा सब्जी व कॉफी का नाश्ता
आज दोपहरका भोजन
मूँग की छिल्के वाली दाल , बिना मसाले का बन्द गोभी , सेम आलू व मेथी की खुशबू वाले हरीधनिया के आलू के साथ गरमागरम रोटी व मूली गाजर का सलाद
इरा जौहरी

लहसुन ,प्याज ,अदरक व मिर्च से छुकी बन्दगोभी!!!
बन्द गोभी काट कर गर्म तेल मे लहसुन ,प्याज ,अदरक डाल कर भून कर बन्दगोभी छौंके नमक व मिर्च मिला कर धीमी आँच पर खुला खुला पकाये
इरा जौहरी

छिल्के वाली मूंग की दाल !!
हल्दी नमक डाल कर पानी के साथ दाल पकाये और देशी घी मे हींग जीरा और साबित लालमिर्च तोड़ कर भून कर ऊपर से छौंक लगाये
इरा जौहरी
लहसुन मिर्च से छुकी सेम आलू की सूखी सब्जी !!
गर्म तेल मे कटा लहसुन भून कर कटी सेम व आलू डाल कर नमक मिर्च मिला कर ढक कर पकायें व भूने
इरा जौहरी

मेथी की खुशबू वाले हरी धनिया के आलू !!
आलू उबाल कर छील कर काट कर गर्म तेल मे कटी हरीमिर्च भून कर मेथी दाना डाल कर भून कर या पिसी मेथी मिला कर आलू डाल कर नमक व लाल मिर्च मिला कर भून कर कटी हरीधनिया मिलाये
इरा जौहरी

हाँ जी नाश्ता है तैयार
लहसुन मिर्च से छुकी सेम आलू ,लहसुन ,प्याज ,अदरक व मिर्च से छुकी बन्दगोभी के साथ गरमागरम पराठा हो जाये और ठंड दूर करने के लिये झागदार कॉफी भी आपका बेसब्री से इन्तजार कर रही है 😍😍
इरा जौहरी





