रसीली सब्जी !!! मूँगा राजमा
राजमा चावल किस किसको पसन्द है !!
आज बनाया मूँगा राजमा चावल
राजमा की रसीली सब्जी के साथ चावल बहुत अच्छा लगता है
रोटी अथवा पराठे के साथ भी स्वाद लिया जा सकता है


विधि पाँच छ: घंटे पानी मे भीगे फूले राजमा को धो कर प्याज ,लहसन ,अदरक , तेजपत्ता और नमक के साथ पानी डाल कर उबाल कर पका कर निकाल ले अब कुकर मे तेल डाल कर गर्म तेल मे हीँग जीरे का तड़का लगा कर कटा टमाटर डाल कर भून कर दही डाले लिखी धनिया मिर्च भी डाले और सब भून कर उबले हुये राजमा से पानी बचाकर बाकी सामग्री डाल कर सब भूने और भूनते समय धीरे धीरे सारा पानी मिलाये यदि आलू डालना हो तो वो हीँग जीरे का तड़का देने के बाद ही डाल दे जब सब अच्छी तरह भुन जाये तब पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये थोड़ा गरममसाला सब्जी भूनते समय मिलाये बाकी सब्जी पकने के बाद ऊपर से मिलाये और हरीधनिया से सजाये
इरा जौहरी
राजमा के साथ प्याज का रायता बहुत अच्छा लगता है
विधि
कच्चा प्याज काट कर दही मे मिलाये स्वादानुसार नमक मिर्च और पोदीना मिलाये
इरा जौहरी





