लहसुन मिर्च के हरीधनिया वाले रसीले आलू !!!!
लहसुन की खुशबू व स्वाद वाले गुणकारी हरीधनिया के रसीले आलू!!!!
जाड़े के मौसम मे हरीधनिया की बहार आ जाती है हराधनिया हृदय के लिये बहुत लाभकारी होताहै और लहसुन जाड़े के मौसम मे ठंड से बचाव करताहै दोनो गुणकारी चीज़ों के मेल से बने ये रसीले आलू अपनी खुशबू से भूख खोलने का भी काम करते है इस सब्जी का गर्म रसा पीने मे लहसन के सूप का मजा देताहै कम चिकनाई मे बने ये बिना मसाले के आलू जाड़े के मौसम मे जब नया आलू बाजार मे आता है उससे बने हुये बहुत ही स्वादिष्ट लगते है साथ ही ये आलू कम चिकनाई मे भी बन जाते है
हराधनिया हृदय के लिये भी लाभकारी होता है साथ ही सूखा धनिया पानी मे भिगो कर पीने से थायराइड के लिये लाभकारी होता है
इरा जौहरी
विधि
आलुओ को पानी से अच्छी तरह धो कर छिल्का साफ करके काट कर जरा से गर्मतेल मे लहसन भून कर हरीमिर्च के साथ छौक कर नमक मिला कर पानी डाल कर पकाये और पकने पर खूब सारा हरा धनिया मिलाये






