दही वाले बेसनी आलू की रसीली सब्जी !!!
दही वाले बेसनी आलू !!!!
जाड़े के मौसम मे हल्की चिकनाई वाले इन आलुओ की खुशबू भूख खोलने के साथ गरमगरम रसा पीने से गले की खराश मे राहत महसूस होती है
इरा जौहरी
मैने इसको बनाने के लिये छोटे छोटे साबित उबले आलू लिये है आप चाहे तो कच्चे या काट कर भी बना सकते है गर्म तेल मे सबसे पहले हीग जीरा राई हरीमिर्च का तड़का दे कर आलू डाले भूने थोड़ा सा बेसन डाले (हमने इतने आलुओ मे एक चम्मच बेसन डाला है ) हल्दी धनिया मिर्च व नमक डाल कर चला फिरा कर दही डाले भूने और पानी डाल कर पकाये पकने पर हराधनिया मिलाये




