ब्रेड रोल्स और ब्रेड टिक्की !!!

ब्रेड रोल्स और ब्रेड टिक्की !!!
ये रोल्स हमने बचे पालक पनीर , दही और टमाटर सॉस को ब्रेड पर लगा कर तीन तरीके से बनाये है सबसे पहले तीन ब्रेड के पीस लीजिये पानी का हल्का छिड़काव करके एक पर दही दूसरे पर पालक पनीर का रसा और तीसरे पर टमाटर सॉस लगाये एक पर एक रखे और सबसे ऊपर सादी ब्रेड रखे और उसपर भी हल्का पानी छिड़के हल्के हाथो से दबाब दे कर सबको दबा कर जितना पतला कर सके करे और चाहे तो हल्का सा आटा बुरक कर बेलन से चला कर पतला करे चित्र मे देखिये चार सादी ब्रेड रखी हुई और दबा कर पतलीकी हुयी चारो ब्रेड और फिर इनको रोल करके तवे पर चिकनाई लगा कर सेकिये और गोलाई से बीच से काट कर टुकड़े करके उनको भी जहाँ से कच्चापन लगे सेक लीजिये
और दूसरे तरीके मे ब्रेड रे किनारे के टुकड़ो को मिला कर लोई बना कर बीच मे पालक पनीर रख कर उस पर टमाटर सॉस रख करलोई को बन्द करके हल्के हाथो से दबा कर सेकिये
और तीसरे तरीके मे ब्रेड के बीच मे पालक मिला पनीर का टुकड़ा टमाटर सॉस के साथ रख कर रोल करके सेके




